वाराणसी
पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक के दौरान सदस्यो को दिलाईं गई सदस्यता
वाराणसी। वाराणसी पत्रकार एकता संघ की वाराणसी मंडल की आवश्यक बैठक वाराणसी मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार के आवास पर जिला अध्यक्ष एल पी शुक्ला एवं जिला महामंत्री ओ पी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकार एकता संघ के सम्मानित पदाधिकारियों के सापेक्ष्य॔ वार्ता हुई जिसमें वाराणसी मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार ने कहा कि हमारे संघ में जो भी पदाधिकारी रहें संघ के नैतिक कर्तव्यों को समझें और संघ की लोकप्रियता को बनाए रखने में एक दूसरे का सदैव सहयोग करते रहे। इसी कड़ी में बैठक की अध्यक्षता कर रहे वाराणसी जिलाध्यक्ष एल पी शुक्ला ने कहा कि पत्रकार एकता संघ को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता के साथ साथ मार्गदर्शन में रहकर तथा स॑यमित तरीके से दिन प्रतिदिन कार्यों में रुचि रखकर कार्य करने से ही हमारा संगठन निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा। संगठन की अध्यक्षता के ही दौरान जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकार एकता संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सभी पत्रकारों के लिए हमारा तन मन धन सब समर्पित है। जरुरत पड़ने पर यह जीवन भी समर्पित है। इस मौके पर उपस्थित रहे। जगदीश शुक्ला, योगेश कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, डॉ पंकज कर्ण, ओ पी सिंह, सचिन सिंह, डॉ संजय सिंह एवं पत्रकार एकता संघ के समस्त सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
