Connect with us

वाराणसी

अराजक तत्वों के विरुद्ध महिला उद्यमी ने दी तहरीर

Published

on

Loading...
Loading...

दो दिनों पूर्व यूपीसीडा से आवंटी जमीन पर हस्तक्षेप का मामला

Loading...

वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित यूपीसीडा के आवंटी जमीन पर पहुंचकर अराजकता फैलाते हुए निर्माण कार्य रुकवाने वाले तारक नाथ जायसवाल तथा उनके साथ आए आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध रविवार को महिला उद्यमी पूजा जायसवाल ने थाने पर तहरीर दी ।
बताया जाता है कि यूपीसीडा से उद्योग लगाने के लिए पूजा जायसवाल ने जमीन का आवंटन करवाया है । जहां पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है । शुक्रवार की रात जब पूजा जायसवाल और उनके परिजन रात को घर सोने चले गए । तभी बोलिया लहरतारा निवासी तारक नाथ जायसवाल बोलेरो गाड़ी संख्या उ.प्र.65 बीबी/6519 से अपने साथ आधा दर्जन लोगों को लेकर पहुंचा और निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त करते आगे काम न करने की हिदायत दी । इस पर निर्माण कार्य मे लगे ठेकेदार ने महिला उद्यमी को सूचना दी । उन्होंने तत्काल चौकी इंचार्ज को अवगत कराया । रविवार को तारक नाथ जायसवाल और उनके आधा दर्जन अज्ञात साथियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गयी । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page