अपराध
लोहता पुलिस ने दो अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत किया गिरफ्तार
वाराणसी। अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय वाराणसी ग्रामीण के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में 0नि0 राज कुमार व पुलिस टीम थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण द्वारा दो अभियुक्त 1. सुनील कुमार पुत्र बाचाऊ निवासी चौकाघाट ढेलवरिया थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 34 वर्ष 2. सोनू सेठ पुत्र विनोद निवासी पानी की टंकी चौकाघाट थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को 40 पेटी कुल 480 लीटर अवैध बीयर के साथ मुखबिर खास की सूचना पर जगनरायन इण्टर कालेज हरपालपुर थाना लोहता ग्रामीण से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण 1. सुनील कुमार पुत्र बाचाऊ निवासी चौकाघाट बेलवरिया थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 34 वर्ष 2. सोनू सेठ पुत्र विनोद निवासी पानी की टंकी चौकाघाट थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ में अभियुक्त सुनील कुमार व सोनू सेठ उपरोक्त से पूछताछ करने पर उक्त दोनों अभियुक्तों ने एक स्वर में बताये कि उक्त बियर (किंग फिशर बरंग लाल लेवल की कुल 720 केन व ट्यूबर्ग बरंग हरा की कुल 240 केन) को बीयर सप्लायर आफताब आलम के कहने पर वाहन संख्या UP65CJ4327 लोडर पियाजियो में कार्टूनों में रखवाकर बिहार में सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहे थे, कि हरपालपुर में स्कूल के पास पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया इस प्रकार अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बयान अंकित करवाये।
पुलिस टीम के सदस्य में 30नि0 राज कुमार थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 मनीष कुमार सिंह थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण, हे0का0 सत्य प्रकाश सिंह थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण, हे0का0 आनन्द सिंह थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण, का0 अजीत कुमार थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण थे।
