वाराणसी
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने “एक जनपद एक उत्पाद” योजना से जुड़े उद्यमियों से संवाद किया
Loading...
Loading...
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के जीवन स्तर में आए सुधार आदि के संबंध में भी उन्होंने जानकारी की
Loading...
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तीन लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये धनराशि का चेक वितरित किया
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में "एक जनपद एक उत्पाद" योजना से जुड़े उद्यमियों से वार्ता के दौरान उनके उत्पादों पर प्रसन्नता जताई।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिल्क उत्पाद के उद्यमी अमरेश कुमार कुशवाहा, मोहम्मद महमूद हसन व अमरनाथ मौर्या, लकड़ी के खिलौने के उद्यमी ओम प्रकाश शर्मा व घनश्याम शर्मा तथा गुलाबी मीनाकारी के उद्यमी रमेश विश्वकर्मा एवं अमन कुमार वर्मा से वार्ता की। इसी प्रकार उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी पटरी व्यवसायियों क्रमशः रामचंद्र प्रजापति, नूर मोहम्मद, शीला देवी, संतोष कुमार गुप्ता तथा सुभाष कुमार से संवाद कर उनका कुशल क्षेम पूछते हुए उनके व्यापार के संबंध में जानकारी ली।प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से लाभान्वित होने के पश्चात रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के जीवन स्तर में आए सुधार आदि के संबंध में उन्होंने विस्तार से वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना अंतर्गत कन्हैया जी पांडेय, सर्वेश सिंह एवं सौरभ कुमार विश्वकर्मा को 50-50 हजार रुपये धनराशि का चेक वितरित किया।
Continue Reading
