Connect with us

वाराणसी

प्रदेश के दौरे पर होने के बावजूद मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की ली सूध, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगो को राहत सामग्री बांटने का दिया निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मंत्री रविंद्र जायसवाल के निर्देश पर बाढ़ बाटी गई राहत सामग्री

Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को विधानसभा उत्तरी के पार्टी कार्यकर्ताओ संग मंत्री के पुत्र आयुष जायसवाल और चारों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया।
बताते चलें कि मंत्री रविंद्र जायसवाल इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। किन्तु जैसे ही वाराणसी में बाढ़ की विभीषिका विशेषकर उनके विधानसभा क्षेत्र उत्तरी के विभिन्न क्षेत्रों की उन्हें जानकारी हुई उन्होंने लोगों की चिंता जताते हुए तत्काल उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने का लोगों को निर्देश दिया। मंत्री से निर्देश प्राप्त होते ही गुरुवार को शास्त्री घाट से राहत सामग्री यथा- चना, लाइ, बिस्किट, नमकीन आदि खादय सामग्री का वितरण किया गया। चौकाघाट, लक्ष्मी घाट, ढेलवरिया के बाढ़ पीड़ितों परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।
इस मौके पर मंत्री रविंद्र जायसवाल के सुपुत्र आयुष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्या, कमलेश सोनकर, शैलेश गुप्ता उर्फ बम बम, नीरज जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, अजय शर्मा, सुशील गुप्ता पार्षद, विश्वनाथ गुप्ता व अशोक यादव आदि मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page