Connect with us

वाराणसी

कमिश्नर, डीएम ने बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने देने का अधिकारियों को दिया निर्देश

40 बाढ़ राहत शिविर चिन्हित हैं, 11 क्रियाशील

Loading...

बाढ़ राहत शिविर में कुल 280 परिवार के 1290 लोग रूके हैं, जिसमें 12 वर्ष से कम बच्चों की संख्या 382 एवं वृद्धों की संख्या 132 है

   वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को सरैया, ढेलवरिया सहित अन्य बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने देने का निर्देश दिया। 
 बताते चलें कि जनपद में कुल 40 बाढ़ राहत शिविर चिन्हित हैं। कुल 11 बाढ़ राहत शिविर क्रियाशील हैं। बाढ़ राहत शिविर में गुरुवार को कुल 280 परिवार के 1290 लोग रूके हैं, जिसमें 12 वर्ष से कम बच्चों की संख्या 382 एवं वृद्धों की संख्या 132 है। शिविर में रह रहे व्यक्तियों हेतु भोजन/पानी की समुचित प्रबंध किया गया है।साफ बिस्तर, प्रकाश, शौचालय, मेडिकल सुरक्षा आदि की व्यवस्था की गयी है। शिविर में विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक बाढ़ राहत शिविर पर उप जिलाधिकरी, अपर नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को नोडल बनाया गया है।जनपद में राहत शिविरों हेतु कुल 40 मेडिकल टीम का गठन किया गया है, जिसमे उपचारित व्यक्तियों की संख्या 353 हैं। बाढ़ से प्रभावित होने वाले पशुओं हेतु भूसा की व्यवस्था की गयी है तथा राहत शिविरों में पशु चिकित्साधिकारी तैनात किये गये हैं। उपचारित पशुओं की संख्या 117 हैं। अभी जलस्तर में और ज्यादा वृद्धि होने की सम्भावना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page