Connect with us

पूर्वांचल

काफी प्रतीक्षा के बाद हुई मूसलाधार बारिश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंबी प्रतीक्षा के बाद बीती रात लगभग 11:30 बजे के बाद करीब 1 घंटे वाराणसी जनपद सहित आसपास के जिलों में डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश होने से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। जहां किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हो रही थी वहीं इस बारिश से मुरझाए फसलें विशेषकर धान में सब्जी की फसलों को काफी बल मिला है। वही जलजमाव के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर आवागमन बाधित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बड़ागांव, शिवपुर, चोलापुर, चौबेपुर, रोहनिया, कपसेठी जंसा सहित अन्य जगहों पर अच्छी बारिश होने का समाचार मिला है। वही पड़ोसी जिले आजमगढ़ के लालगंज, मेहनाजपुर, अतरौलिया, रानी की सराय मेहनगर, व अन्य क्षेत्रों में गाजीपुर नगर सहित बिरनो, कासिमाबाद, मरदह आदि अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है। चंदौली के मद्दूपुर, सकलडीहा व अन्य स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई है। समाचार दिए जाने तक आसमान में काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त किया है कि आने वाले कुछ घंटों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page