अपराध
सिंधोरा पुलिस ने गाँजा बेजने जा रहे दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 कि0ग्रा0 अवैध गाँजा बरामद
Loading...
Loading...
- वाराणसी| पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर जमसारे गांव के मोड़ से गाँजा बेचने जा रहे मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त सूरज पटेल व रविशंकर को 1 कि0ग्रा0 अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मोटरसाइकिल की दस्तावेज न होने पर एमवी एक्ट में सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 170/2022 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, उ0नि0 आशीष कुमार पटेल, चौकी प्रभारी सिंधोरा, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 प्रशिक्षु अजय कुमार यादव, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 प्रशिक्षु अजीत मिश्रा, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, का० विनीत सिंह, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, का० सूरज यादव, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, का० राहुल चौरसिया, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण है।
Continue Reading
