वाराणसी
प्राचीन श्री राम जानकी मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
वाराणसी। महमूरगंज स्थित प्राचीन श्री राम जानकी चित्रगुप्त मंदिर में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। पूरे मन्दिर परिसर को माला फूल व विद्युत झालरों तथा रंग बिरंगी लाइटो से सजाया गया था। श्री कृष्ण से जुड़ी तमाम झांकी व खिलौनों से मनमोहक दृश्य जिसे शाक्षी व ज्योति श्रीवास्तव व श्री कान्त ने भब्य ढंग से सजाया था जो भक्तों को काफी पसन्द आयी इस कारण भीड़ देर रात्रि तक टीकी रही। मन्दिर में सभी विग्रहों मूर्तियों राधा कृष्ण के साथ साथ लक्ष्मी नारायण, संकटमोचन हनुमान जी, गणपति भगवान, दुर्गा जी,गौरा माता, रुक्मिणी जी,सद्भामा जी, कार्तिकेय, चित्रगुप्त भगवान और बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार माला फूलों से भब्य रुप से सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस (GKC) परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायक पंडित राकेश तिवारी, अरविन्द त्रिपाठी व ज्योति गुप्ता, मृदुला त्रिपाठी, ज्योति श्रीवास्तव,पूनम यादव, नन्दलाल विश्वकर्मा,राजेश शर्मा, निधि गुप्ता द्वारा श्री कृष्ण जी पर भक्ति गीत,सोहर कजरी गायन भक्तों को इतना मोहा कि बच्चे, नौजवान, महिलाएं व वृद्ध जन अपने स्थान से उठकर नाचने लगे को। बच्चों ने भी नित्य गीत और अभिनय के माध्यम से कृष्ण के जीवन से संबंधित विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने बच्चों, नौजवानों और महिलाओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण के दर्शन व गीता सार को आत्मसात करने की नसीहत दी व शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आचार्य पवन तिवारी, प्रवीण तिवारी द्वारा मध्य रात्रि को विधि-विधान से भगवान का पूजन सम्पन्न कराया, जन्मोत्सव के अवसर पर सर्वश्री शशिकान्त श्रीवास्तव, प्यारे मोहन श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव गुड्डू, उमेश श्रीवास्तव, सन्तोष त्रिपाठी,केशव प्रसाद, शशि श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, सरजू गुप्ता , घनश्याम पाण्डेय, सत्यनारायण तिवारी, संजय श्रीवास्तव आदि अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
