Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| निरीक्षण के दौरान मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों तथा बाढ़ राहत शिविरों को आज से ही चालू कर दिया जाए। वे आज एडीएम सिटी तथा एनडीआरएफ की टीम के साथ अस्सी घाट से लेकर नमो घाट होते हुए नदी के मुहाने तक बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे।
उन्होंने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग सहित आपदा राहत व अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी ड्यूटी पर लग जायें। रैन बसेरों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा बाढ़ राहत शिविरों का भ्रमण करके सम्बंधित तहसील कर्मियों व अन्य सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया है, बाढ़ चौकियां 24 घंटे संचालित रहेंगी।यदि जल स्तर के बढ़ने की रफ्तार बनी रहती है तो कल शाम तक चेतावनी स्तर पर पहुंच जायेगा।
घाट के किनारे निवासियों, सैलानियों तथा नाविकों सहित सभी को घाटों पर जा कर घूमने फिरने, नहाने तथा बोटिंग आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है। घाट की जल पुलिस को निगरानी पर लगाया गया है तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सम्बंधित थानों को भी भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page