Connect with us

वाराणसी

लोहता थाने में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

लोहता: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शुक्रवार को पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गली, मोहल्लों, चाक, चौकों, बाजारों में हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी की रौनक देखते ही बनी. घरों मंदिरों में भी झांकियां सजाई गईं. भक्तों ने पूजा पाठ उपवास रखकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया तो वहीं वाराणसी जिले के लोहता थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने थाना प्रांगण में ही पूजा पाठकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया.

त्योहार के समय घर से दूर अपनों से दूर वाराणसी जिले के लोहता थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने थाना प्रांगण की साफ-सफाई कराई और अन्य पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ मिलकर मंदिर में भजन व कीर्तन कर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया. थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने उच्चधिकारियों से बात कर आयोजन कर नियमानुसार तरीके से कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार मनाने कि परमिशन दी थी. जिसके बाद यहां पूजा पाठ और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया.

Loading...

वही गंगा जमुना तहजीब की छोटी सी झलक लोहता थाने में देखने को मिली
दरअसल ड्रीम लाइट पब्लिक स्कूल का छात्र समद खान जब कृष्ण कन्हैया बनकर लोहता थाने पर पहुंचा वहां पर तैनात सभी पुलिसकर्मी कृष्ण कन्हैया बने समद खान की सेल्फी लेने लगे और समद खान को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाइयां देने लगे
कृष्ण कन्हैया बने समद खान ने लोहता थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से भी मुलाकात की थानाध्यक्ष ने बच्चे के साथ फोटो खिंचवा कर समद खान को आशीर्वाद दिया

त्योहारों पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाती है. त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी अपने घर नहीं जा पाते और ड्यूटी में तैनात होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं. ऐसे में जिले के वाराणसी लोहता थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी थाने में ही पूजा पाठ कर जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया. माना जाता है कि कृष्ण का जन्म भी जेल में ही हुआ था ऐसे में थाने में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी और भी खास हो जाती है. देश के कई ऐसे जेल हैं जहां कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार को लेकर कई महीने पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page