वाराणसी
फर्जी तरीके से खाद्य अधिकारी बनकर वसूली करनें वाले ठग को व्यपारियों नें किया पुलिस के हवाले
वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के सोनवर्षा ग्राम सभा में किरानें की दुकान पर फर्जी तरीके से अवैध वसूली कर क्षेत्रीय व्यपारियों को परेशान कर रहे खाद्य सुरक्षा ओषधी प्रशासन विभाग वाराणसी अधिकारी व कर्मचारी बताकर ठगी करनें का मामला चौबेपुर थानें पहुंँचा, अवैध वसूली कर रहे दो व्यक्ति दुकादार के पास पहुंँचे, संजय यादव, निवासी छित्तमपुर दूसरा नित्यानंद तिवारी पता अज्ञात बताया जाता है, ये दो लोग अपनें आपको खाद्य सुरक्षा व ओषधी प्रशासन विभाग के कर्मचारी बनकर वसूली की नियत से दुकानदार के पास पहुंँचे, दुकानदार को जब हुलिया देख शक हुआ तो, खाद्य अधिकारी रजनीश कुमार को फोन से सूचना दिये । खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार नें बताया की मेरे तरफ से कोई भी चौबेपुर क्षेत्र के आस-पास अधिकारी नहीं गया है। तभी दुकादार नें फर्जी ठग की सूचना चौबेपुर पुलिस को दे दिया। आस-पास के दुकानदार एवं व्यापारियों नें ठग को लेकर चौबेपुर थानें पहुँचकर दो के खिलाफ संजय यादव, एवं नित्यानंद तिवारी के खिलाफ तहरीर दिया । पुलिस नें तहरीर के अधार पर मुकदमा संख्या 419/420/467/468/471 के तहत ठगी का मुकदमा दर्ज करते हुये अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। मौकेपर व्यक्ति के पास से पांँच रसीद बाऊचर के रूप में,अलग अलग धनराशि में कटी हुई प्राप्त हुई जिसे खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, अवनीश कुमार सिंह मानवेन्द्र कुमार आदि नें फर्जी बताया है। वहीं चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह नें बताया की फिरहाल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है इसकी जांँच उपरांत उचित कार्यवाही की जायेगी।
