Connect with us

वाराणसी

श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद व संचालित संस्थाओं का कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री आर्य महिला हितकारिणी महारिषद एवं उसके द्वारा संचालित संस्थाओं पांचों शिक्षण संस्थाओं के द्वारा महर्षि ज्ञानानंद जी की जयंती एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण पूजन के साथ हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ महर्षि ज्ञानानंद एवं विद्यादेवी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर विश्वंभर नाथ मिश्र, महंत संकट मोचन मंदिर रहे। इस अवसर पर आर्य महिला बाल विभाग की छात्राओं के द्वारा देवकी नंदन तुमको वंदन पर आधारित नृत्य, आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की छात्राओं के द्वारा वृंदावन महारास, आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा भाव नृत्य एवं आर्य महिला पी जी कॉलेज की छात्राओं के द्वारा राधा कृष्ण भाव नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। मुख्य अतिथि का औपचारिक परिचय डॉक्टर अनीता सिंह ने दिया। इस अवसर पर श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के जनरल सेक्रेटेरी एवं प्रबंधक आर्यमहिला पी जी कॉलेज , डॉक्टर शशिकांत दीक्षित ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
जन्माष्टमी के इस कार्यक्रम में श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद की पूजा दीक्षित जोईँट जनरल सेक्रेटेरी एवं सी ई ओ नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल , अमूल्य शर्मा , अध्यक्ष कार्यकारिणी एवं प्रबंधक आर्य महिला इंटर कॉलेज , अम्बरीश अग्रवाल प्रबंधक बी डी सोमानी प्रशिक्षण संस्थान, राजीव रमन राय के साथ प्रोफ़ेसर रचना दूबे प्राचार्या आर्यमहिला पी जी कॉलेज, अंजना दीक्षित प्रधानाचार्या नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल, संगीता मिश्रा प्रधानाचार्या आर्य महिला बाल विभाग उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पुष्पा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन अमूल्य शर्मा जी ने दिया
जन्माष्टमी के कार्यक्रम का संयोजन डॉ अनीता सिंह तथा डॉ स्वाति मिश्रा ने किया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page