Connect with us

अपराध

रेलमंत्री का फर्जी सचिव बनकर लोगो को ठगने वाला गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उ.प्र. के पत्रांक साइबर क्राइम (जाँच) के माध्यम से प्राप्त पत्र पुलिस महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल, रेल मंत्रालय, रेल भवन, नई दिल्ली का पत्र सं. डी.ओ.नं. 2021 (क्राइम) 45/50 01.10.2021 के पत्र में अंकित तथ्य कि एक व्यक्ति, जिसका मोबाइल नं 9140605348 है, जो कि अपने आपको रेलमंत्री का निजी सचिव बताकर सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर अपने पक्ष में कार्य करने हेतु अनुचित दबाव बनाता है। इसी तरह का फोन काल करके उसके द्वारा जनरल मैनेजर ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर तथा डिवीजनल रेलवे मैनेजर हुबली को भी किया गया था। जबकि रेलमंत्री के कार्यालय में आर. के. मिश्रा नाम का कोई भी व्यक्ति कार्यरत नहीं है। जिसके आधार पर उ.नि. सतीश सिंह के तहरीर पर 18.10.2021 को मु.अ.सं.-0058/2021 धारा 417,420 भा.द.वि. व 66, 66 सौ आई. टी. एक्ट में पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

उपरोक्त प्रकरण में अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी के. सत्यनारायणा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अविनाश चन्द्र सिन्हा द्वारा साक्ष्य संकलन अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था तथा के. सत्यनारायण, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा क्रमवार मार्गदर्शन व दिशा निर्देश समय-समय पर दिया गया जिसके अनुपालन में संकलित साक्ष्यों के अवलोकन व सीडीआर एनालिसिस के उपरान्त अभियुक्त रजत कुमार मिश्र पुत्र घनश्याम मिश्र निवासी मठिया, राजपुर मदन, राजपुर पश्चिमी चम्पारण, बिहार 845455 की संलिप्तता प्रमाणित हुई। जिस पर अभियुक्त उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर उपरोक्त अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

अपराध का तरीका:

रजत कुमार मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा ग्राम मठिया, थाना शिकारपुर नरकटियागंज, पश्चिमी चंपारण, बेतिया, बिहार उम्र 26 वर्ष हाल पता- म00B22/275 Z-2 खोजवा रामलीला मैदान, छित्तूपुर वाराणसी पिन- 221010 व B / 150 अस्सी वाराणसी, भागवत विद्यालय के पास थाना भेलूपुर, वाराणसी ने मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि साहब मैने अपने मोबाइल नं0 9450410580, 9140605348 का प्रयोग कर रेलमंत्री का फर्जी निजी सचिव बनकर रेल मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों को फोन करके उनसे सूचना प्राप्त करके उसका दूरुपयोग भी करता हूँ तथा ट्रान्सफर पोस्टिंग कराने के नाम पर लोगों से धन लेता हूँ। मैंने रेलवे बंगाल, रेलवे उत्तर प्रदेश, रेलवे बिहार के अनेकों अधिकारियों को रेल मंत्री का निजी सचिव बताकर उनसे टिकट बुक करवाता है तथा कन्फर्म कराता हूँ और लोगों से पैसा कमाता हुँ, इसके साथ ही में काशी विश्वनाथ मंदिर कन्ट्रोल रूम का मो0नं0 9454402633 पर फोन कर डीएम वाराणसी, डी.एम. गोरखपुर के लायजनिंग अधिकारी बनकर कभी माननीय रेल मंत्री का निजी सचिव बनकर अपना नाम आर0के0 मिश्रा बताते हुए अनेकोनेक छद्म नामों का प्रयोग करके मैने अनुचित दबाव बनाते हुए अनुचित लाभ लेते हुए फर्जी प्रोटोकाल बताकर काशी विश्वनाथ मंदिर में कई बाहरी लोगों को दर्शन कराया हूँ और उनसे धन प्राप्त करता हूँ। मैंने इस आपराधिक कार्य से जो धन कमाया उसी में मेरे पास बरामद हुआ है, उसी पैसे से मोबाइल आदि खरीदा हूं।

इस प्रकार मैने 05422330653 कोतवाली वाराणसी, 0542393515 कन्ट्रोल रूम ज्ञानवापी, 9454417544 जिलाधिकारी गोरखपुर 9454416211 एडीएम सिटी गोरखपुर 9431800021, 9431800078, 9431800076, 9431800071 बिहार राज्य तथा 9794830973 डी.वाई.एस.एस. कमिर्शियल लखनऊ रेलवे, तथा 9794834924 कमिर्शियल कन्ट्रोल लखनऊ रेलवे, 9794846980 डी. वाई.एस.एस. कमर्शियल रेलवे गोरखपुर के रेलवे के मो0नं0 पर भी फोन कर रेल मंत्री का सचिव बताकर कभी रेल मंत्रालय का अधिकारी बताकर फोन करके अनुचित दबाव बनाकर लाभ लिया है व लोगो को पैसा लेकर लाभ दिलवाया हूँ। इसी तरह मै एस. पी. देवरिया श्रीपति मिश्रा का भांजा बनकर भी कई बार विभिन्न अधिकारियों को फोन कर अनुचित लाभ लिया हूँ। मै पंडित पुजारी के भेष में रहता हुँ, जिससे लोग मेरे असली रूप को न पहचान सके। मैने ना जाने कितने अधिकारी कर्मचारीगण को उनके सरकारी ना) पर फोन करके अनेक छा गलत नामो का प्रयोग करके अनुचित दबाव बनाकर लाभ लिया हूँ मै मान) B22/2752-2 खोजवा रामलीला मैदान, छितपुर वाराणसी पिन- 221010 पर किराये पर कुछ दिन रहा उसके बाद मकान मालिक से न पटने के कारण छोड़ करके अस्सी वाराणसी पर रह रहा है।

Advertisement

पुलिस टीम के सदस्य थाना साइबर क्राइम वाराणसी, निरीक्षक विजय नारायण मिश्र, हे. का. प्रभात कुमार द्विवेदी, का. गोपाल चोहान, का. गौतम कुमार, का. राहुल कुमार, का. अनिल कुमार थे|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page