वाराणसी
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा निर्धारित प्रतीक चिन्ह को आकर्षक ढंग से बनाया गया
Loading...
Loading...
वाराणसी; पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के कोचिंग डिपो, बनारस द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रतीक चिन्ह को आकर्षक ढंग से डिपो में उपलब्ध स्क्रैप ब्रेक ब्लाक एवं अन्य सामग्रियों का प्रयोग कर बनाया गया है। इस प्रतीक चिन्ह में ब्रेक ब्लाक से 75 लिखा गया है तथा 5 के निचले राउण्ड पोर्सन को चक्र के रूप में बनाया गया है। स्क्रैप एम.एस. राड से 24 तीलियाँ बनाई गई हैं। स्क्रैप एम.एस. सीट को पेन्ट कर आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।
Loading...
Continue Reading
