अपराध
संदिग्ध परिस्थिति में नगर निगम का कर्मचारी आत्महत्या कर लिया
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में मंगलवार को तीन मंजिला मकान में दूसरे तल पर एक कमरा एक माह से लेकर रह रहा आशीष सिंह 35 वर्ष ने पारिवारिक कलह से तंग आकर कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि आशीष 11 अगस्त को किसी बात पर अपनी पत्नी निलमा देवी से लड़ाई झगड़ा करके भगा दिया था। आशीष के बगल में एक महिला ने बताया कि सोमवार दिन में लगभभ तीन बजे आशीष अपने कमरा पर आया और प्लेट मांगा उसमें दो समोसा खाने के लिए दिया। इसके बाद अपना कमरा भीतर से बंद कर लिया। मंगलवार को सायं चार बजे जब उनका प्लेट देने के लिए दरवाज़ा खटखटाया तो अन्दर से कोई जबाब नहीं मिली। शक में आस पास के लोग आ गए और जोर से दरवाज़ा पिटा गया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दरवाजे को किसी तरह तोड़ा गया। आशीष अपने फोल्डिंग के चारपाई पर बायें करवटे सोया था एक हाथ की उंगली उठी थी। बताया जाता है कि बिस्तर के पास मुंह से खून गिरा था। शरीर काला पड़ था। आशीष नगर निगम में संविदा पर कर्मचारी है। उसकी पत्नी निलीमा ने बताया कि शराब पीने का आदि थे छ वर्ष पहले कोर्ट मैरिज शादी हुआ था। आशीष को देवा पांच वर्ष, आराध्या तीन वर्ष की पुत्री है। आशीष जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के वोनिया (घोषिया) गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
