Connect with us

वाराणसी

भारत में युवाओं में बढ़ रही दिल की बीमारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अनियमित दिनचर्या, अनिद्रा, जंकफूड, मोबाइल फोन का अत्यधिक प्रयोग युवाओं को दिल का मरीज बना रहा है। शायद यही वजह है कि भारत मे दिल के मरीजों की बढ़ती संख्या में युवा वर्ग का बड़ा हिस्सा शामिल है। उक्त बातें शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आयोजित हेल्थ इज वेल्थ कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता आये राजकीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कही। अध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. शिवशक्ति ने कहा कि
युवाओं में हार्ट की बीमारी तेजी से बढ़ रही है जिसमे सेलफोन भी एक बड़ा कारण है। यह तकनीक हार्ट डेथ रेट को कम करने में काफी सहायक है। जब कभी किसी व्यक्ति को अचानक कार्डियक अरेस्ट हो जाता है तो शुरुआती 3 मिनट उसके लिए काफी अहम हो जाते है। इस समय यदि उसे प्राथमिक उपचार के तौर पर किसी प्रशिक्षित आदमी द्वारा सीपीआर दे दिया जाता है तो उसे मृत्यु के मुंह से वापस लाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने सीपीआर का लाइव डेमो भी दिखाया और शिक्षकों के सवाल का जवाब भी दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनूप कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर मधु सिसौदिया, डॉ. मिश्रीलाल, डॉ. विजय नाथ दुबे, डॉ. मयंक कुमार सिंह, डॉ. पारुल जैन, डॉ. सिद्धार्थ सिंह , डॉ. पूनम सिंह, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. सुषमा मिश्रा, कुँवर शशांक शेखर, सुनंदन भट्टाचार्य, सुरजीत सहित समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page