वाराणसी
हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीय ध्वज से हमारा व्यक्तिगत सम्बंध स्थापित होता है-कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी
प्रभात फेरी मे तिरंगा झंडे के साथ विश्वविद्यालय परिसर से लहुराबीर के चन्द्रशेखर आजाद के प्रतिमा तक दिया गया राष्ट्रीयता का संदेश
वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान एवं प्रभात फेरी अभियान शुरू किया गया है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति-राष्ट्र भक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।
उक्त विचार शनिवार को पूर्वांह में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी पं चन्द्रशेखर आजाद के प्रतिमा के समक्ष तिरंगा झंडे के साथ एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में प्रभातफेरी (जो की लहुराबीर मे चन्द्रशेखर आजाद के प्रतिमा तक) का नेतृत्व करते हुये कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने व्यक्त किया। कुलपति प्रो त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय तिरंगे के साथ जब हम चलते हैं तो हमारा विचार,व्यक्तित्व स्वत: राष्ट्रीयता के गौरव योग से जुड़ जाता है। एनएसएस के समन्वयक डॉ दिनेश गर्ग ने कहा कि स्वंयसेवक का तात्पर्य है की स्व सेवा भावना से जन चिन्तन करते हुये सम्पूर्ण राष्ट्र की सेवा करें।
एनसीसी के समन्वयक डॉ सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा की एनसीसी कैडेट सदैव राष्ट्र भावना का व्रत लेकर भारतीय झंडे के हर रंग का सम्मान बढाये साथ जन सेवा के माध्यम से कैडेट को अपना कर्तव्य का एहसास होना चाहिये।
कुलपति ने हर घर तिरंगा लगाने की अपील किये
कुलपति प्रो त्रिपाठी ने प्रभात फेरी एवं हर घर तिरंगा अभियान में विश्वविद्यालय के समस्त अध्यापकों,अधिकारीयों ,कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपने अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने की अपील किये।
हरी झण्डी दिखाकर प्रभात फेरी का प्रारम्भ
कार्यक्रम (प्रभात फेरी) के प्रारम्भ कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी के द्वारा स्वतन्त्रता सेनानी श्री चन्द्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा का हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा झन्डा अपने हाथ मे लेकर विश्वविद्यालय परिवार के साथ तिरंगा रैली निकाली गयी।
प्रभात फेरी में कुलसचिव केशलाल, प्रो रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो हरिशंकर पान्डेय, प्रो हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो महेंद्र पान्डेय, प्रो हीरक कान्ति चक्रवर्ती, प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो शैलेश मिश्र, प्रो शंभूनाथ शुक्ल, प्रो अमित शुक्ल, डॉ विजय पान्डेय, डॉ विद्या चंद्रा, डॉ राजा पाठक, डॉ मधुसूदन मिश्र, डॉ पद्माकर मिश्र, डॉ विजेंद्र आर्य, चन्द्र नाथ मिश्र, सुनिल चौधरी, एनएसएस एवं एनसीसी के कैडेट, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
