Connect with us

वाराणसी

काशी साहू समाज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों में वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज काशी साहू समाज के महामंत्री विनय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के अभियान के अंतर्गत चेतगंज हबीबपुरा लल्लापुरा एवं चाउरछटवा,कबीर चौरा क्षेत्र में राहगीरों एवं ठेला खोमचा वालों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया। इस अवसर पर महामंत्री विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का 75 आना अमृत महोत्सव मना रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि तिरंगा हमारा आन बान और शान है यह हमारे देश के शौर्य और बलिदान का प्रतीक भी है। हम अपने समाज के तरफ से समाज के पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वह घर-घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने क्षेत्र एवं मोहल्लों में लोगों को झंडा वितरित करें और तिरंगा झंडा के महत्व को समझाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चंद, श्रीनाथ गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता ,अशोक कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page