वाराणसी
काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का हिम श्रृंगार, लगी भक्तों की भीड़
Loading...
Loading...
वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का गुरुवार को सुगंधित फूल मालाओ से सजावट कर हिम श्रृंगार किया गया एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर महंत सुमित उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा का पूर्ण विधि-विधान से श्रृंगार किया गया। भोर में श्रृंगार पूजन और भोग आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। रात तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी थी।
Loading...
Continue Reading
