वाराणसी
आजादी के75वे अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रवादी चिंतक मंच द्वारा किया गया संगोष्ठी का आयोजन
वाराणसी।आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर आज राष्ट्रवादी चिंतक मंच के प्रधान कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के संस्थापक राम कुमार गुप्ता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 75वेअमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा के आवाहन पर एक चर्चा किया और संस्था के सभी पदाधिकारियों से कहा कि सभी सदस्य एवं पदाधिकारी अपने घर पर एवं अपने मोहल्लों में रहने वाले सभी नागरिकों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें और जिनके पास तिरंगा उपलब्ध नहीं है उनको संस्था के पदाधिकारी तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने और उनके घरों पर तिरंगा लगवाने का कार्य करें इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक राम कुमार गुप्ता, राजेश राय,एडवोकेट शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अनिमेष गुप्ता, राजेंद्र द्विवेदी, नन्दलाल लालवानी,कन्हैयालाल संगतानी, राहुल कुमार, राजकुमार जायसवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
