Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में फिल्म लाल सिंह चड्‌ढा का विरोध, आमिर खान की फिल्मों का बायकॉट करने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्‌ढा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भेलूपुर स्थित आईपी विजया मॉल के सामने इकट्‌ठा हुए सनातन रक्षक सेना के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए फिल्म का बायकॉट करने की मांग की। कहा कि आमिर खान और उनकी पत्नी को इस देश में डर लगता है तो वह अपनी फिल्म भी वहीं रिलीज करें जहां उन्हें डर ना लगता हो।

प्रदर्शन की सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके साथ ही सनातन रक्षक सेना के लोगों का ज्ञापन लेकर उन्हें वापस भेज दिया। वहीं, फिल्म लाल सिंह चड्‌ढा का विरोध प्रदर्शन देखते हुए शहर के सभी मॉल की निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सनातक रक्षक सेना के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि हम लोग आमिर खान का विरोध करने आए हैं। वह हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाते हैं और उन्हीं पर फिल्म बना कर पैसा कमाते हैं। हमारी मांग है कि बॉलीवुड उन्हें अभिनेता मानना बंद करे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि वह उत्तर प्रदेश में फिल्म लाल सिंह चड्‌ढा को बैन करें। सनातन धर्मियों से हमारी अपील है कि वह आमिर खान की फिल्म ना देखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

आमिर खान देश छोड़ कर चले जाएं

Advertisement

सनातन रक्षक सेना की मंडल अध्यक्ष रीता बजाज ने कहा कि हमें फिल्म लाल सिंह चड्‌ढा से दिक्कत नहीं है। हमें आमिर खान से समस्या है। वह हमारे देवी-देवताओं का मजाक उड़ाते हैं। हम चाहते हैं कि आमिर खान का पूरा देश बहिष्कार करे, ताकि वह यह देश छोड़ कर अपने पसंद के देश में चले जाएं।

आमिर खान के खिलाफ हम सनातन धर्मी अब लगाातर मुखर रहेंगे। सभी से अपील है कि कोई भी आमिर खान की फिल्म देखने के लिए ना आए। हम अपनी एकजुटता का एहसास कराएंगे तो आमिर खान को भी हमारी बात समझ में आएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page