Connect with us

वाराणसी

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को आन बान शान से सफल बनाने के लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री उमेश सिंह जी वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल एवं उपायुक्त उद्योग श्री मोहन लाल जी शर्मा वाराणसी के द्वारा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं द स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा आभियान का शुभारंभ किया इसी क्रम में एमएसएमई के डायरेक्टर श्री राणा जी एवं सैमसंग टेक्निकल हेड श्री हिमांशु शेखर जी द्वारा भी दी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई उक्त अवसर पर संयुक्त संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री उमेश सिंह जी ने उद्यमियों से अपील की कि वे अपने एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ-साथ फैक्ट्री के कर्मचारियों में भी झंडा वितरित कर उनको भी अपने घरों में झंडा लगाने हेतु प्रेरित करें उपायुक्त उद्योग श्री मोहनलाल जी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के इस ऐतिहासिक कदम को देश की जरूरत बताते हुए अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपेक्षा की। द स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन के महामंत्री नीरज पारिख , कार्यकरिणी सदस्य आलोक भंसाली एवं इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन वाराणसी के चैप्टर चेयरमैन अनुपम देवा ने विश्वास दिलाया कि वे उद्योग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को उनसे झंडा फहरानेंकी शपथ दिलवाएंगे और उनका सहयोग लेंगे और उनको प्रेरित करेंगे कि वह अपने घरों, मुहाल्लो, रिश्तेदारों के घरों में झंडा फहराये और इस 75 वे अमृत महोत्सव को पूरी शान से मनाएं।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page