Connect with us

पूर्वांचल

योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहिनी की सभी इकाइयां की भंग

Published

on

Loading...
Loading...

संगठन का दुरुपयोग होने की मिल रही थी शिकायतें

लखनऊ| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दो दशक पहले गठित हिंदू युवा वाहिनी की प्रदेश और जिला सहित सभी इकाईयां भंग कर दी गई हैं। अब इन इकाईयों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। संगठन के नाम का दुरुपयोग करने की लगातार मिल रही जानकारी के चलते पदाधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है।

Loading...

संगठन के नाम का हो रहा था दुरुपयोग

इकाई भंग होने तक संगठन के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले ई. पीके मल्ल ने बताया कि वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद संगठन के नाम के दुरुपयोग की निरंतर जानकारी मिल रही थी। देश व प्रदेश में दो दर्जन से अधिक संगठन हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर संचालित होने लगे थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page