वाराणसी
मुख्य विकास अधिकारी ने डेवलपमेंट प्लान से संबंधित सूचकांकों को फीड करने से संबंधित विभागीय सहायकों के साथ की बैठक
वाराणसी| अभिषेक गोयल मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में डेवलपमेंट प्लान 2023-23 से संबंधित सूचकांकों को फीड करने से संबंधित विभागीय सहायकों के साथ बैठक की गई। बैठक में महोदय द्वारा समस्त सहायकों को निर्देशित किया गया कि उनके विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं को इन सूचकांकों में सम्मिलित किया गया है। अतः सूचनाओं को फीड करने में पर्याप्त सावधानी बरती जाए तथा अपने अधिकारी से इस पर चर्चा कर लिया जाए। प्रत्येक माह की 3 तारीख तक फील्डिंग अवश्य कर दिया जाए। प्रत्येक विभाग अपने सूचकांक से संबंधित विशेषताओं एवं प्रगति से संबंधित ऐसा ऐसा कारण जो कालम में स्पष्ट हो रहा है उसका उल्लेख अभियुक्ति के कालम में अवश्य करें , यदि किसी सूचकांक में प्रगति शून्य है तो इसका अवश्य कारण अंकित किया जाए तथा प्रगति पढ़ाई जाने के संबंध में क्या प्रयास किए जा रहे हैं, इसका भी उल्लेख किया जाए यदि कोई कार्य निर्माणाधीन है अथवा अभी पूर्ण नहीं हुआ है तो उसके पूर्ण होने के उपरांत ही प्रगति को अंकित किया जाए तथा इसका विवरण अभियुक्त के कालम में अवश्य अंकित किया जाए।
समस्त खंड विकास अधिकारी अपने विकास खंड से संबंधित समस्त सूचकांकों की सूचना विकास खंड स्तर पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके प्रत्येक माह की 2 तारीख तक अवश्य फीड करा दिया जाए, जिससे जनपद स्तर पर संबंधित विभागों द्वारा सूचनाओं के संकलन में किसी प्रकार की सम
