Connect with us

वाराणसी

तीसरे सोमवार को बाबा की जय जयकार के साथ भक्तों को बाटें फलाहार

Published

on

Loading...
Loading...

अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगा कांवरिया सेवा शिविर

Loading...

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा भोले नाथ के दर्शन के लिए पधारे श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों की सेवा के लिए लगाए गए सहायता शिविर में भारी भीड़ उमड़ी। सेवा शिविर चौक स्थित श्री राधा गोविन्द जी मंदिर के सामने लगाया गया। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सुबह 7 बजे से दोपहर तक हजारों आने वाले श्रद्धालुओं नें फलाहार, मिष्ठान एवं चाय को ग्रहण किया।
संस्था के संस्थापक संरक्षक एवं श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ नें कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सब पर बनीं रहें यही हमारी शुभकामना है। सेवा शिविर के माध्यम से सावन माह में आये अबतक लगभग 11000 भक्त गणों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। संस्था के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल उपाध्यक्ष डॉ मधु अग्रवाल महामंत्री अमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल,अरुण अग्रवाल बुलानाला, शांतनु जी अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, कुश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, योगेश अग्रवाल ‘पासा वाले’ मनीष अग्रवाल, सुंदर जालान नें शिविर में सहयोग किया। शिविर का संयोजन मोहन अग्रवाल एवं विनय अग्रवाल नें किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page