वाराणसी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एअरपोर्ट पर कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत
वाराणसी| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओ ने एअरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया । सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोपहर 12:30 बजे प्राइवेट वायुयान से लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट पहुंचे। रनवे से उतरते ही सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव ने बाबा विश्वनाथ का प्रसाद स्वरूप अंगवसत्रम पहनाकर स्वागत किया एअरपोर्ट पर अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं सपा महानगर विष्णु शर्मा को सदस्यता अभियान मे तेजी लाने का निर्देश दिया एअरपोर्ट से बाहर निकलने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओ ने कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार किया। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव का एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे एअरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओ का जबरदस्त भीड थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एयरपोर्ट से सीधे जौनपुर के लिए रवाना हो गए एवं अपराह्न तीन बजे पुनः जौनपुर से वापस एअरपोर्ट पहुंचकर प्राइवेट वायुयान से लखनऊ प्रस्थान कर गए। एअरपोर्ट पर स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से सर्व सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,एम एल सी आशुतोष सिन्हा ,कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी,पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल,दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित,जौनपुर के विधायक लकी यादव, पूर्व सांसद तुफानी सरोज,जौनपुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, विधायक बबीता सोनकर,ईशान श्रीवास्तव,संजय मिश्रा,प्रदीप बजाज, शिवम यादव,पूर्व सांसद रामकिशुन यादव,आनंद मौर्या, नीशू यादव,हीरा मौर्या,पूर्व पार्षद वरूण सिंह,मनोज यादव,आदि लोग उपस्थित थे।
