पूर्वांचल
रेलवे सुरक्षा बल मथुरा छावनी को गश्त के दौरान स्टेशन पर 15 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला
गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 26 जुलाई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, मथुरा छावनी को गश्त के दौरान स्टेशन पर 15 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन, मथुरा को सुपुर्द किया गया।
26 जुलाई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस, ज्ञानपुर रोड द्वारा मुखबीर की सूचना पर प्लेटफार्म सं. 01 से एक व्यक्ति को चोरी के 03 मोटर साईकिल/स्कूटी तथा 06 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
26 जुलाई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी सं. 02564 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया गया।
26 जुलाई, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी सं. 22537 से एक लावारिस बैग बरामद कर ऐशबाग पोस्ट पर जमा किया गया, , जिसे यात्री के उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया गया।
