Connect with us

वाराणसी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय पहुँच पत्रक सौपा गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी विरोध दर्ज कराते हुए द्वारा जिला मुख्यालय पहुँच पत्रक सौपा गया।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की भाजपा की तानाशाही हुकूमत द्वारा ED का दुरुपयोग कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।तानाशाह सरकार के खिलाफ हम सब सँघर्ष करेंगे।हम सब कांग्रेसजन सोनिया ,राहुल के साथ खड़े हैं और जी जान से उनका साथ देंगे।हम न पीछे हटेंगे, न डरेंगे, हम तानाशाही के विरुद्ध लड़ेंगे।पूरे देश मे लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है, लेकिन इसे कुचला भी जा रहा है।मोदी-शाह कांग्रेस से डरे हुए है क्योंकि कांग्रेस लगातार दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ रही है।हम कांग्रेसजन प्रजातंत्र का प्रहरी बनकर, सोनिया गाँधी के नेतृत्व में सच की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।जनमुद्दों पर सँघर्ष जारी रहेगा।ईडी एक भी आरोप सिद्ध नही कर पायेगा।सत्ता के घमंड में डूबी मोदी सरकार को यह गलतफहमी है कि वह एजेंसीज का प्रयोग कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुप करा देगी।सरकार नही चेती तो पुरजोर विरोध होगा।

Loading...

उक्त मौके पर:-राजेश्वर पटेल,राघवेन्द्र चौबे,अनुराधा यादव,अशोक सिंह,दिलीप चौबे,देवेन्द्र सिंह,विनोद सिंह कल्लू,राजीव राम,विपिन सिंह,हसन मेहदी कब्बन,रोहित दुबे,मेहदी हसन,ऋषभ पाण्डेय, संदीप पाल,विरेन्द्र पंडित,आशिष पाठक,महेश चौबे,विकास कन्नोडिया,विनीत चौबे, अमरनाथ शर्मा,चक्रवर्ती पटेल,रामाश्रय पटेल,किशन यादव,रामजी गुप्ता, आयुष तिवारी,राज जायसवाल,कृष्णा गौड़,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page