वाराणसी
लहुराबीर चौराहा स्थित आजाद पार्क में गुरुवार शाम कृषि ऋषि श्रीप्रकाश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में सर्वदलीय विजय दीप प्रज्वलन किया गया
वाराणसी। उक्त अवसर पर कृषि श्रृषि प्रकाश सिंह रघुवंशी ने कहा कि विगत 18 जुलाई 2022 को मैं आज विजयी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू जी को विजयश्री हासिल करने की घोषणा विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से किया था जो आज सही साबित हुआ पत्र भेजकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकने का भी आग्रह करूंगा।
कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि भारत की प्रथम महिला आदिवासी महामहिम राष्ट्रपति पद पर पर जिन लोगों ने अपना मतदान करके महानता किया वे सभी लोगों ने महान कार्य किया है। मूर्मू के नेतृत्व में भारत की गरिमा संपूर्ण संसार में गौरवान्वित हो रही प्रार्थना है |
प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश ने मूर्मू को मां दुर्गा, मां काली की प्रतिकात्मक शक्ति देकर विश्व गुरु भारत को गौरवान्वित करवाने की शक्ति देंने की प्रार्थना किया। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने मूर्मू को महामहिम राष्ट्रपति पद पर आसीन होने पर प्रसन्नता का इजहार किया |
भानु प्रताप सिंह भानू, भजन गायक राकेश चौबे संगम,संदीप मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह रघुवंशी ने भी अपना विचार व्यक्त किया ||