Connect with us

वाराणसी

जिला गंगा समिति- जिला पर्यावरण समिति- जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी कचहरी स्थित विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल एवं प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजलगी की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में जिला गंगा समिति , जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़े समस्त विभागों के प्रतिनिधि के रूप में सम्मानित अधिकारीगण मौजूद रहे । नमामि गंगे गंगा विचार मंच का प्रतिनिधित्व करते हुए संयोजक राजेश शुक्ला ने सहभागिता कर गंगा में अभी भी गिरने वाले सभी सीवर युक्त नालों को बंद करने का विनम्र आग्रह किया । सम्मानित मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी कुछ महीनों में सभी प्रकार के नालों को गंगा में गिरने न देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की । प्रभागीय वनाधिकारी ने सभी विभागों को वृक्षारोपण के लिए प्रदान किए गए पौधों को संपूर्ण रूप से लगाने उनके संरक्षण एवं जियो टैगिंग के लिए अनुरोध किया । बैठक में वेस इंडिया का प्रतिनिधित्व राजेश श्रीवास्तव एवं वरुणा सेवा ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व सीए जमुना शुक्ला जी ने किया ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page