Connect with us

अपराध

दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट: प्रवीण कुमार सिंह

लडकी से बात करने से किया मना तो कर दिया हत्या

Loading...

लोहता। थाना क्षेत्र के बेदौली गांव के सामने रेलपटरी पर सोमवार की सुबह मिले शव के गुत्थी को सुलझाते हुए। मंगलवार को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया।
बेदौली गांव के सामने सोमवार को रेलवे पटरी पर महमूदपुर गांव के परवेज अंसारी 22 वर्ष का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त उसके पिता गुलाम शाबिर ने किया था। हत्या की आशंका जताते हुए। थाने पर तहरीर दिया था। उन्होंने पुलिस को बताया की रविवार की सांय काल मेरे लडके के मोबाईल पर फोन आया और वह घर से चला गया। सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस मोबाइल नम्बर की जांच किया तो महमूदपुर गांव के दो लडको पर शक हुआ पुलिस जब उनको पकड कर थाने लाकर कडाई से पुछताछ किया तो उन्होंने घटना को स्वीकार कर लिया। थानाध्यक्ष लोहता राजेश सिंह ने बताया की महमूदपुर गांव का गिरफ्तार शहजादे ने बताया की गांव की एक लडकी से मैं बात करता था। जिससे परवेज को बुरा लगता था। परवेज ने लडकी के घर वालों से बता दिया। जिससे हमको बुरा लगा और उसको रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। रविवार की सांयकाल फोन करके उसको बेदौली गांव के सामने बुलाया। अपने चाचा के लडके ताहिर के साथ रेल पटरी के कुछ आगे बढे तो उसको धक्का देकर गिरा दिया। ताहिर उसका सर पकड लिया और मैं उसके शरीर पर चढकर चाकू से गर्दन काट दिया। छिनाझपटी में मेरे भी हाथ में चोट लग गई। मरे अवस्था में रेलपटरी पर छोडकर चले आए। थानाध्यक्ष ने बताया की सुचना मिली की धन्नीपुरमोढ पर दोनों मौजूद है।पुलिस पहुंची तो देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौडकर पकड लिया । और जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page