Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर : ऑपरेशन दहन: 76 किलो 460 ग्राम गांजा भट्ठी में जलाकर नष्ट, 38.23 लाख रुपये थी कीमत

Published

on

Loading...
Loading...

सात थानों के 11 मुकदमों में जब्त मादक पदार्थों का कराया गया विनष्टीकरण, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

*गीडा स्थित उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर में ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में पूरी हुई प्रक्रिया

रिपोर्टर/प्रमोद शर्मा

गोरखपुर। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और जब्त नशीले पदार्थों को दोबारा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने से रोकने के लिए गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 76 किलो 460 ग्राम गांजे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करा दिया। नष्ट किए गए गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय नहीं, बल्कि बाजार कीमत 38 लाख 23 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सात थानों में दर्ज 11 मुकदमों से संबंधित मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए की गई।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदेशभर में मादक पदार्थों के विरुद्ध ऑपरेशन दहन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में न्यायालय से विनष्टीकरण की अनुमति मिलने के बाद गोरखपुर में जब्त गांजे को नष्ट कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई में खजनी, एम्स, बेलीपार, सहजनवा, खोराबार, गोला और गोरखनाथ थानों से संबंधित मुकदमों में बरामद गांजा शामिल था। इन सात थानों के कुल 11 अभियोगों में जब्त 76.460 किलोग्राम गांजे का एक साथ विनष्टीकरण कराया गया।

Advertisement

जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नष्ट कराने के लिए गीडा स्थित एवी बायो मेडिकल वेस्ट सर्विसेज के सेक्टर 15ए/2/36 परिसर में स्थापित उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर का इस्तेमाल किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत गांजे को इंसीनरेटर में जलाकर पूरी तरह नष्ट कराया गया। इसका उद्देश्य जब्त मादक पदार्थों के दोबारा इस्तेमाल, अवैध बिक्री अथवा तस्करी के जरिए बाजार में पहुंचने की किसी भी आशंका को समाप्त करना था।

पूरी कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल समिति की मौजूदगी और निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी नारकोटिक्स सेल और संबंधित थानों के विशेष वाहक मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जब्त नशीले पदार्थों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऑपरेशन दहन के तहत की गई इस कार्रवाई से सात थानों के 11 मुकदमों में जब्त गांजे का निस्तारण हो गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page