वाराणसी
गुजराती नववर्ष पर गौसेवा कर काशी विकास चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया सेवा और करुणा का संदेश
गौशाला पहुंचकर गौ माता को खिलाया चारा, लिया आशीर्वाद; जीवनभर गौसेवा का लिया संकल्प
वाराणसी। गुजराती नववर्ष के पावन अवसर पर काशी विकास चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की और उन्हें हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पहल के माध्यम से ट्रस्ट के सदस्यों ने समाज में सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती अंजलि जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्रुति पटेल एवं स्वयंसेवक आर्य पटेल, अमित कुमार, आराधना बिंद और ओम जायसवाल उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक गौ माता को चारा खिलाया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि गौ माता की सेवा केवल किसी विशेष पर्व या एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। गौसेवा भारतीय संस्कृति, परंपरा और करुणा का प्रतीक है।
ट्रस्ट की ओर से संकल्प व्यक्त किया गया कि भविष्य में भी सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे। संस्था का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता के मार्ग पर चलते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
