Connect with us

वाराणसी

काशी द्वार आवासीय योजना की रजिस्ट्री में करोड़ों के घोटाले का आरोप, जांच की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

तहसील बार एसोसिएशन ने अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

पिंडरा।
तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा ने काशी द्वार आवासीय योजना के तहत कराए जा रहे रजिस्ट्री कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने अधिकारियों की कथित मिलीभगत से करोड़ों रुपये के घालमेल की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Loading...

शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित बार सभागार में पूर्व अध्यक्ष श्रीनाथ गोंड के प्रस्ताव पर आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण को सात नवंबर को तहसील दिवस में भी प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अब तक न तो जांच शुरू हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई।
बार अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर आराजी संख्या 3903 की रजिस्ट्री में करोड़ों रुपये के घालमेल का रास्ता बनाया गया।
बैठक में मांग की गई कि काशी द्वार आवासीय योजना के तहत तहसील पिंडरा में कराई गई सभी रजिस्ट्रियों का भौतिक सत्यापन कराकर निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे अनियमितताओं और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इसके साथ ही 27 अक्टूबर को तहसील पिंडरा परगना से संबंधित एक प्रकरण की पत्रावली गायब होने के मामले की भी जांच कराने की मांग उठाई गई।
अधिवक्ताओं का कहना था कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होने से न केवल लोगों को न्याय मिलेगा, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग रुकेगा।
इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, श्रीनाथ गोंड, विजय कुमार शर्मा, महामंत्री रणधीर सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, राजेश पटेल, श्याम मोहन उपाध्याय, हरिश्चंद्र पटेल, श्याम सिंह व रविशंकर यादव समेत अनेक पदाधिकारी व अधिवक्ता रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page