Connect with us

भदोही

जिलाअस्पताल में बिना पर्ची नहीं होगा मरीजों का प्लास्टर

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही ज्ञानपुर स्थित जिला अस्पताल में अब बिना पर्ची के मरीजों का प्लास्टर नहीं होगा। अस्पताल प्रशासन ने प्लास्टर रूम के लिए एकल काउंटर बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। मरीजों को निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही प्लास्टर की सुविधा मिलेगी। इससे अस्पताल में पारदर्शिता बढ़ेगी और अवैध वसूली पर रोक लगेगी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. धीरज प्रकाश ने स्पष्ट किया कि बिना पर्ची प्लास्टर करने वाले डॉक्टर या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में शासन को भी पत्र भेजा जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल में सक्रिय आउटसाइडरों पर भी नजर रखी जाएगी। अस्पताल परिसर में सक्रिय बाहरी व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को बरगलाने या बिना अनुमति काम करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कदम उठाया जाएगा।

व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. धीरज प्रकाश ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है। मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से मरीजों को एक ही जगह पर पर्ची कटाने, शुल्क जमा करने और प्लास्टर की सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा और दलालों के चक्कर से भी बचाव होगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि मरीजों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page