Connect with us

भदोही

कार्पेट एक्सपो मार्ट में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 1 नवंबर 2026 को भदोही के कार्पेट सिटी स्थित कार्पेट एक्सपो मार्ट में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसका आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल एवं वंचित वर्गों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसके तहत दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही लोगों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Loading...

शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, पात्र लोगों को मौके पर ही प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी हो।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही ने जनपद के समस्त नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही से संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page