Connect with us

भदोही

तलवारबाजी में प्रीति सरोज का चयन, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित चयन ट्रायल में उर्मिला देवी पीजी कॉलेज की एमए की छात्रा प्रीति सरोज ने तलवारबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। अब वह 4 से 12 दिसंबर तक जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

प्रीति सरोज गोपीगंज खेल मैदान में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें यह महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। उनके चयन से परिवार, महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रीति की इस सफलता से उनके पिता राधेश्याम सरोज भी बेहद खुश हैं। उनकी उपलब्धि ने परिवार का गौरव बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी है।

प्रीति के चयन पर विनोद सिंह ‘फौजी’ ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए जम्मू में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, जिला युवा कल्याण अधिकारी रवि कुमार तिवारी ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रीति के कोच चंचल सिंह ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी निरंतर मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का सुखद परिणाम है। प्रीति के चयन को क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page