Connect with us

गाजीपुर

लाइफ कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में 18 मेधावी छात्र सम्मानित, फहमिदा खातून ने 88% अंक के साथ किया टॉप

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अकटहिया मार्ग स्थित लाइफ कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से आयोजित कंप्यूटर फाइनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 विद्यार्थियों को रैंक के आधार पर सम्मानित किया गया।

संस्थान के अनुसार, परीक्षा में कुल 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। आईएसओ संस्था के माध्यम से आयोजित परीक्षा में फहमिदा खातून ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अश्वनी प्रजापति दूसरे स्थान पर रहे, जबकि खुशी गुप्ता, शिबू और श्वेता यादव ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

Loading...

संस्थान में एडीसीए, ओ लेवल और ट्रिपल सी सहित विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रमों की शिक्षा दी जाती है। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार, डॉ. एमए अंसारी कॉलेज के अध्यापक शाहिद परवेज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page