Connect with us

गाजीपुर

काशीराम कॉलोनी में कूड़े का अंबार, लोगों ने पालिका की गाड़ी रोककर लगाया जाम

Published

on

Loading...
Loading...

गंदगी और दुर्गंध से परेशान कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा शिकायती पत्र

जमानियां, गाजीपुर। स्टेशन बाजार स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी के आसपास कूड़ा डंप किए जाने से नाराज लोगों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा। कूड़ा लेकर पहुंची नगर पालिका की गाड़ी को लोगों ने बीच सड़क पर रोककर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर स्टेशन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

कूड़े से परेशान लोग

कॉलोनीवासियों दयाराम, राजकुमार, अंगद कुमार, मनीष, ऊषा और सोनी का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से आवासीय क्षेत्र के आसपास लगातार कूड़ा गिराया जा रहा है। इससे यह स्थान धीरे-धीरे अघोषित डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया है। कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

संक्रामक बीमारियों का खतरा

लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कूड़े का ढेर लगातार बढ़ने के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए पालिका स्तर से ठोस पहल नहीं की जा रही है।

Advertisement

तहसील पहुंचकर दिया धरना

समस्या से आजिज कॉलोनीवासियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने तहसीलदार जितेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर आवासीय क्षेत्र के आसपास कूड़ा डंप करने पर तत्काल रोक लगाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page