भदोही
सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा ज्ञानपुर, विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के लाइव संबोधन का कार्यकर्ताओं ने देखा प्रसारण
ज्ञानपुर, भदोही (जयदेश)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लाइव संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से निकली यात्रा
लाइव कार्यक्रम के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विभूति नारायण राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखाई दिया।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह रहे। आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। मंच पर भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय और पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी मौजूद रहे।
तीनों विधानसभाओं से पहुंचे कार्यकर्ता
कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्रा नवीन रहे, जबकि संचालन जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने किया। तीनों विधानसभाओं से बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे आयोजन में सेवा, संगठन और विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं की एकजुटता नजर आई।
