Connect with us

भदोही

ढाबा कर्मी की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई थी सुमित तिवारी की मौत, भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

गोपीगंज, भदोही (जयदेश)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी में ढाबा कर्मी की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

Loading...

ड्यूटी के बाद सड़क पार करते समय हादसा

चक मलाई, बरसठी, जौनपुर निवासी सूरज तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई सुमित कुमार तिवारी की तीन अक्टूबर की रात पाण्डेय ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बताया कि सुमित हाईवे के दोनों ओर स्थित एक ही मालिक के होटल में काम करता था। रात में ड्यूटी पूरी करने के बाद वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा

तहरीर में कार चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page