Connect with us

गाजीपुर

लंका बस स्टैंड के पीछे गंदगी और जलभराव से लोग परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

चोक नालों से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा

गाजीपुर, जयदेश। जिला मुख्यालय के प्रमुख लंका बस स्टैंड के पश्चिम स्थित देसी शराब की दुकान के पीछे की कॉलोनी में जलनिकासी की समस्या और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। आरोप है कि नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा हो रहा है। वहीं, जगह-जगह कूड़े का ढेर लगने से दुर्गंध फैल रही है और लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। गंदे पानी और कचरे के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि स्थिति से परेशान कुछ परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह जाने पर विचार कर रहे हैं।

निवासियों ने नगर निकाय और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिला मुख्यालय में होने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका आरोप है कि बार-बार समस्या बने रहने के बावजूद प्रभावी सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो रही है।

Advertisement

क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी और संबंधित नगर निकाय के अधिकारियों से तत्काल सफाई अभियान चलाने, जाम नालों की तलझाड़ सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page