Connect with us

गाजीपुर

जन आरोग्य मेले में 66 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बीरपुर और सुखडेहरा स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा शिविर, मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित

भांवरकोल (गाजीपुर), जयदेश। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को भांवरकोल क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 66 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर में डॉ. चंदन कुमार वर्मा की देखरेख में 36 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा में स्टाफ नर्स पुण्या देवी ने 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित कीं।

स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिली।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्देश्य लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page