Connect with us

गोरखपुर

नगीना साहनी थप्पड़ कांड में अंशुमान सिंह समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

प्रेस क्लब में विवाद के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, सपा ने अंशुमान सिंह को पार्टी से किया निष्कासित

गोरखपुर (जयदेश)। गोरखपुर प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ हुए विवाद के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगीना साहनी की तहरीर के आधार पर सपा नेता अंशुमान सिंह, उनके दोनों बेटों कमलेश सिंह और विमलेश सिंह समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। घटना के करीब साढ़े आठ घंटे बाद रात लगभग 10:30 बजे अंशुमान सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने नगीना साहनी पर आरोप लगाते हुए विवाद को राजनीतिक रंग देने की बात कही।

उधर, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष भानु पांडेय की ओर से गिरफ्तारी नहीं होने पर कैंट थाने के घेराव की चेतावनी दिए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। अब सभी की निगाहें सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page