गोरखपुर
चिलुआताल पुलिस ने पीड़ित को वापस कराए 50 हजार रुपये
गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई थी रकम, साइबर सेल की तत्परता से मिली राहत
गोरखपुर (जयदेश)। चिलुआताल थाना पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के 50 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को यूपीआई (फोनपे) के माध्यम से 5 हजार रुपये का भुगतान करना था, लेकिन असावधानीवश उसके एसबीआई खाते से 50 हजार रुपये फेडरल बैंक के खाते में ट्रांसफर हो गए।
पीड़ित ने तत्काल चिलुआताल थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर संबंधित एसबीआई और फेडरल बैंक से संपर्क किया। पुलिस के प्रयास से पूरी रकम फेडरल बैंक के खाते में होल्ड करा दी गई।
इसके बाद बैंक की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर 50 हजार रुपये पीड़ित के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित मामलों में तत्काल शिकायत दर्ज कराने और हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की अपील की।
