Connect with us

आजमगढ़

गांधी-शास्त्री जयंती पर जूनियर परिवार सेवा ट्रस्ट ने किया रक्तदान

Published

on

Loading...
Loading...

डॉ. बीके पटेल ने रक्तदान कर की शिविर की शुरुआत, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को जूनियर परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिधारी स्थित चैरिटेबल ब्लड बैंक परिसर में आयोजित शिविर का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं टीबी हॉस्पिटल सिधारी के प्रमुख टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके पटेल ने किया।

महापुरुषों को नमन कर शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बीके पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, टीबी हॉस्पिटल के कर्मचारी और ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही।

युवाओं और समाजसेवियों ने किया रक्तदान

शिविर में नेशनल खबर नाइन के संपादक इंद्रपाल सिंह, जयदेश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के आजमगढ़ ब्यूरो चीफ जितेंद्र मौर्य, अविनाश सिंह उर्फ पिंटू सिंह, धरमवीर सिंह सहित अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले समाजसेवियों एवं युवाओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश

शिविर के दौरान चिकित्सा टीम की देखरेख में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों का पालन किया गया। संस्था ने रक्तदान को मानवता और जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाने में योगदान दिया जा सकता है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलते हुए समाजसेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page