गाजीपुर
सपा के सेक्टर प्रभारी विमलेश यादव के निधन से शोक
पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताया दुख, संगठन में उनके योगदान को किया याद
बहरियाबाद, गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेवदा के सेक्टर प्रभारी विमलेश यादव के आकस्मिक निधन से उनके परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। उनके निधन पर पार्टी नेताओं और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त करते हुए उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया।
संगठन को मजबूत करने में निभाई भूमिका
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुसार, स्वर्गीय विमलेश यादव ने क्षेत्रीय कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। उनके परिचितों और सहयोगियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पार्टी नेताओं ने जताई संवेदना
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद अंसारी, शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव रामलछन यादव, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष विपिन गौतम, जखनिया विधानसभा सचिव काजी हेसामुद्दीन, सेक्टर प्रभारी सुधीर यादव और जनार्दन यादव उपस्थित रहे।
इसके अलावा मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश सचिव, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय कनौजिया, लालजी राम, जिला पंचायत सदस्य राम किशुन सोनकर सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
