Connect with us

गोरखपुर

गोवंश अवशेष मामले में दो गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

Published

on

Loading...
Loading...

एसएसपी बोले- सभी आरोपियों की पहचान, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और संपत्ति जब्ती की तैयारी

गोलाबाजार, गोरखपुर (जयदेश)। गोवंश के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को गोला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बताया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनके आपराधिक इतिहास की जांच के साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और संपत्ति जब्ती की तैयारी भी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे चीनी मिल-माल्हनपार रोड पर मुठभेड़ हुई। इसमें सिकरीगंज क्षेत्र के इमलीडीहखुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू के पैर में गोली लगी, जबकि नूरूल हसन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में जिले के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

इस प्रकरण में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 36 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। अब पुलिस फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page