Connect with us

गाजीपुर

हिंदू पीजी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां, गाजीपुर। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत “संकल्प सेवा का, बदलाव समाज का” विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक “सेवा की कहानी” का मंचन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को समाज सेवा के प्रति जागरूक किया।

सेवा से समाज में बदलाव का संदेश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने समाज में व्याप्त स्वार्थ, उदासीनता और सेवा भावना की कमी को विभिन्न पात्रों के जरिए प्रस्तुत किया। नाटक के अंत में संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में सेवा का भाव जागृत हो, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति से जीता दिल

नाटक में प्रथम सूत्रधार की भूमिका अंजली और दूसरे सूत्रधार की भूमिका सत्या ने निभाई। रामू के किरदार में शानिया बानो, श्यामू के किरदार में खुशी यादव, रमेश के किरदार में चंदू और काकी की भूमिका में जगरानी रहीं। माधुरी, अनु कुमारी और प्रियंका ने भी अभिनय किया। कलाकारों के संवाद और सजीव प्रस्तुति ने बाजार में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

NSS कार्यक्रम अधिकारी ने दी बधाई

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। डॉ. अमित कुमार सिंह और सौरभ कुमार सिंह ने सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार, अनुज कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिषेक तिवारी ने स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र “स्वयं से पहले आप” है, जो सेवा संकल्प की भावना को साकार करता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page